अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
07 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 04 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 04.01.26 को थाना छैगाँव माखन से आरोपी दीपक पिता ठाकुर मोहे जाति बलाही आयु 29 वर्ष निवासी ग्राम मोखल गाँव के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीबन 09 लीटर किमती 540 रु जब्त कर 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 04.01.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13300/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 04.01.26 को धारा 126/135 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 05 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। तथा धारा 170 BNSS के तहत 1 प्रकरण मे 2 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 02 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।












