ताज़ा ख़बरें

*न्याय रूपी धनुष की प्रत्यंचा है वकील, बार व बैंच के मध्य सीनियर एडव्होकेट्स की होती है महत्वपूर्ण भमिका।* *–जस्टिस शुक्ला*

खास खबर

*न्याय रूपी धनुष की प्रत्यंचा है वकील, बार व बैंच के मध्य सीनियर एडव्होकेट्स की होती है महत्वपूर्ण भमिका।*
*–जस्टिस शुक्ला*

खण्डवा//

न्यायधीशों को कानून की व्याख्या में और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के विधिक विकास में सीनियर् अधिवक्ताओं की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यह उदगार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय शुक्ला द्वारा आज इंदौर में प्रत्यंचा ग्रुप द्वारा आयोजित न्यायक्षेत्र में उत्कृष्ट विधि व्यवसायी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में व्यक्त कर सीनियर अधिवक्ताओं की विधि व्यवसाय न्यायदान के क्षेत्र व बार – बेंच के बेहतर समन्यवय में योगदान पर प्रकाश डालते हुवे कही।
प्रत्यंचा ग्रुप के संभागीय सदस्य व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री विनय शुक्ला, विशेष अतिथि पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री मनोज द्विवेदी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जितेंद शर्मा ने खण्डवा जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण सर्वश्री पी. सी. जैन, आर. डी. गुप्ता, अब्दुल वाहिद चौधरी, डी. एस. चौहान, शमशुद्दीन खान, देवराम पटेल, कैलाश कुमार महाले, सुभाष शर्मा, शिवलाल सोनी, को उत्कृष्ट विधि व्यवसाय व न्यायदान क्षैत्र में सहरानीय योगदान हेतु सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के संयोजक अधिवक्ता निमेष पाठक ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!