
महापौर ट्राफी मे जिमखाना एवं श्री दादाजी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।

खंडवा। खंडवा में पहली बार रात्रि कालीन दूधिया लाइट में जिम खाना क्रिकेट मैदान पर महापौर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नगर निगम में एमआईसी सदस्य विक्की बावरे एवं जवाहर गंज समिति के संयोजन में चल रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़े शहरों के तर्ज पर जिला मुख्यालय खंडवा में सूरजकुंड स्थित जिम खाना क्रिकेट मैदान स्थापित है। इस मैदान पर कई क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है साथ ही यह मैदान क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रशिक्षण केंद्र भी हे। जिम खाना क्रिकेट मैदान की देखरेख अध्यक्ष के रूप में जहां रोमी नारंग भैया देख रहे हैं वही डीएस तोमर और सदानंद यादव प्रशिक्षक के रूप में क्रिकेट खिलाड़ियों को इस मैदान पर तैयार कर रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि रात्रि कालीन महापौर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार रात्रि में दो मैच खेले गए पहला मैच जिमखाना क्रिकेट क्लब और बालाजी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें 60 रनों से जिम गाना क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा रात्रि कालीन मैच श्री दादाजी क्रिकेट क्लब एवं बोरगांव क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें श्री दादाजी क्रिकेट टीम द्वारा 6 विकेट से जीत दर्ज की गई। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में लाइट और संगठन के पदाधिकारी चंद्रशेखर पटेल, रितेश कपूर, राजेश राय, पवन यादव के साथ ही विक्की बावरे, दिलीप यादव, संतोष यादव, अनिकेत चांवरे, प्रकाश यादव,शुभम चौरे, अविनाश यादव, अभिजीत उपस्थित थे।










