ताज़ा ख़बरें

घर-घर गटर, घर-घर गैस — अमृतकाल में भाजपा की नई योजना का कांग्रेस ने किया प्रचार

खास खबर

घर-घर गटर, घर-घर गैस — अमृतकाल में भाजपा की नई योजना का कांग्रेस ने किया प्रचार

कटाक्ष भरे अंदाज़ में लिखा गया संदेश:
“अमृतकाल में भाजपा की नई योजना — घर-घर गटर, घर-घर गैस

खंडवा में गैस संकट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ‘गटर गैस प्लांट’ से दिया संदेश

तीन पुलिया में वैकल्पिक ऊर्जा के माध्यम से केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ता हुए शामिल

खंडवा/
कांग्रेस ने जनता को बताया कि अब महंगाई और गैस सिलेंडर की चिंता छोड़िए, क्योंकि सत्ता के दावों के मुताबिक गटर से ही गैस निकालकर रसोई जलाने का सपना दिखाया जा रहा है।जनता पूछ रही है — क्या यही है अमृतकाल का विकास?”
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बढ़ती गैस की कीमतों और सिलेंडरों की कमी को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन पुलिया क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के रूप में गटर गैस प्लांट से गैस बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया, जिसे कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता जताने और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने का अवसर बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर भर के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन से एक साथ तीन पुलिया पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
मीडिया को संबोधित करते हुए प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि “मोदी जी तो स्वयं को नॉन-बायोलॉजिकल महामानव और देश को विश्वगुरु बनाने वाले नेता बताते हैं। शायद इसी वजह से उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही आभास हो जाता है। यही कारण होगा कि 2017 में उन्होंने देश को यह अनोखा ज्ञान दिया था कि गटर से गैस निकालकर चाय भी बनाई जा सकती है।
लेकिन अफसोस, उस समय वैज्ञानिकों ने शायद इस ‘महान खोज’ पर ध्यान नहीं दिया। ध्यान दिया होता तो शायद आज देश में एलपीजी की कमी की चर्चा ही नहीं होती और हर गली-मोहल्ले में गटर गैस प्लांट लग चुके होते।
आज हमने सोचा कि चलिए, मोदी जी द्वारा बताई गई प्रक्रिया को ही आजमा कर देख लेते हैं। एक तपेली में छेद किया, पाइप गटर में डाला, गैस से जोड़ने की कोशिश की — बड़ी मेहनत की, लेकिन हमसे तो अब तक गैस निकली ही नहीं।
उन्होंने कहा कि देश और शहर में गैस सिलेंडर की मारामारी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, और वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देना जरूरी है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती गैस दरों और सिलेंडर की कमी के खिलाफ केंद्र सरकार को चेतावनी देने के लिए नारेबाजी की और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के प्रति जागरूक किया।इस आयोजन के जरिए कांग्रेस ने शहर में गैस संकट पर अपनी सक्रियता दिखाई और नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक उपाय अपनाए जा सकते हैं।
“प्रधानमंत्री के बयान को लेकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन”
दरअसल कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पुराने बयान को लेकर विरोध जता रहे थे, जिसमें उन्होंने नाले की गैस से चाय बनाने की बात कही थी। इसी बयान को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने तीन पुलियां के सामने एक नाले के ऊपर खाली सिलेंडरों की लाइन लगा दी और नाले में गैस पाइप डालकर सिलेंडर भरने का प्रयास किया।इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और काफी देर तक यह विरोध चर्चा का विषय बना रहा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, प्रतिभा कसेरा, मीनू मंडलोई, मीना वर्मा ,रूपा कास्डे ,दीपक मुल्लू राठौर,चैनसिंह वर्मा,जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, विकास व्यास,इमरान गौरी,यशवंत सिलावट, राजकुमार कैथवास, राजकुमार सराफ, उदय सोनी, वीरेंद्र गौतम , मनोज मंडलोई, दिव्यांश ओझा, असलम गोरी, तारीक पटेल, विशाल जैन,अरविंद कसेरा, वामनराव जाधव, योगेश जांगिड़ ,आशीष कपिल, वकील नीलकंठ,अबरार खान, नासिर खान ,समीर खान, वकील खान, अयान पठान, अयान खान ,हन्ना खोखर, शोएब शाह, नमेश बारे, साकीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!