
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत और मंत्री द्वारा अशोभनीय भाषा को लेकर कांग्रेस ने “घंटा”बजाकर किया प्रदर्शन
इंदौर में पानी नहीं, ज़हर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा,खंडवा में सबक लेना चाहिए
खंडवा/
इंदौर में भाजपा शासित, नगर पालिक निगम द्वारा सप्लाई किये गए मल मूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2800 व्यक्ति उपचार रत है । इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा पत्रकार के प्रश्न के जवाब में अशोभनीय टिप्पणी “घंटा” का उपयोग करना अमानवीयता और निरंकुशता की निशानी है। जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के अमानवीय व्यवहार के विरोध में कांग्रेस द्वारा 4 जनवरी 2026 रविवार को गांधी भवन में एकत्रित होकर वहा से वाहन रैली के माध्यम से भाजपा के विधायक के निवास के सामने पहुचकर” घंटा बजाकर “शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे,लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते मे बेरिकेड लगाकर कांग्रेस के कार्यकार्यताओ को रोक लिया गया पर कांग्रेसजन नही माने और वही रोड़ पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।”,जनता मांगे साफ पानी साफ पानी, कुंभकरणीय नींद से जागो,नींद से जागो, भ्रष्टाचारियो को संरक्षण देना कम करो कम करो जैसे नारेबाजी करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात प्रतिभा रघुवंशी ने कांग्रेस के साथियों के साथ एसडीम ऋषि कुमार सिंघई एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे को स्वलिखित पत्र सौपा जिसमे लिखा था आदरणीय सांसद और विधायक महोदय जी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना बंद करो।”विधायक जी खण्डवा मांगे साफ पानी”।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री जी पत्रकार के सवाल पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है जो कि प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि इंदौर के महापौर खुद सावर्जनिक रूप में मीडिया के माध्यम से हमने देखा कि कह चुके है कि अधिकारी मेरी सुनते नही है,इसलिए हम प्रदेश सरकार का हिस्सा विधायक के घर के सामने घंटा बजाकर प्रदर्शन करने आये थे,की शायद विधायक जी की विधानसभा में कोई सुन ले और जनता को साफ पानी मिल जाये ताकी इंदौर में जो घटना हुई है यह घटना खण्डवा सहित प्रदेश के किसी जिले में ना हो सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,श्याम यादव,अर्ष पाठक,राजकुमार कैथवास,आसिम पटेल,मनोज मंडलोई, विनोद यादव,शहजाद पवार,डॉ चैनसिंह वर्मा,दिव्यांश ओझा,प्रेमांशु जैन,गुलशन अरोरा,मुन्नू बाउजी,रशीद बाठिया,अब्दुल कादिर,नासिर खान,गणेश सकरगाये,विशाल जैन,संदीप सोनी,इमरान गौरी,मनोज कसेरा,मेहमूद भाई,असलम गौरी,मोइज खान,तारिक पटेल बबलू,सुनीता सकरगाये ,हेमलता पालीवाल,मुमताज बी,कामिनी मंडलोई, मीनू मंडलोई,मीना वर्मा,रूपा कास्डे,हन्नान खोकर,सुनील पासी,वकील नीलकंठ,गजानंद भाई,आदिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।











