ताज़ा ख़बरें

थाना खालवा द्वारा जुआ खेलने वाले एवं जुआ खिलाने वाले 10 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

थाना खालवा द्वारा जुआ खेलने वाले एवं जुआ खिलाने वाले 10 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जुआ खेलने वाले आरोपियों के कब्जे से 07 नग मोबाईल सहित 86470 रुपये नगद
किया गया जप्त
खंडवा, 15 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खालवा निरी जगदीश सिंदिया के नेतृत्व मे जुआ खेलने एवं जुआ खिलाने वाले कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है|
दिनांक 14.03.25 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम जामधड दगडकोट के बीच रोड किनारे पर कुछ लोग ताश पत्तो से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर सूचना पर दबिश देकर आरोपी 01-अमित पिता बहादुरसिंह पटेल उम्र 36 साल निवासी बमनगांव थाना हरसुद, 02-दीपक पिता मुकेश प्रजापति उम्र 34 साल निवासी किसान मोहल्ला वार्ड नं 01 खिरकिया, 03-जाहिद पिता अख्तर अली उम्र 30 साल निवासी पाडल्या, 04-विजय पिता श्रवण नायडे जाति कहार उम्र 45 साल निवासी निशानिया मस्जीद के सामने थाना हरसुद, 05-ओम नारायण पिता अशोक कोगे उम्र 32 साल निवासी सोनपुरा थाना हरसुद, 06-अखलेश पिता भीमा जाति नायक उम्र 30 साल निवासी मलगांव, 07-लखन पिता जुगतराम यादव उम्र 39 साल निवासी खेडी कुंदई रोड को होना बताया उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी 86470 रूपये एंव 07 मोबाईल कीमती 85000 हजार रूपये कुल मशरुका 171470/-रूपये का जप्त किया गया है| प्रकरण मे आरोपिगणों का धारा 23 (2) बीएसए का मेमोरेण्डम लिया गया आरोपीगणों द्वारा बताया गया है कि उन्हे जुआ खिलाने के लिये 01-दुर्गेश अहिरवार निवासी फेफरी कला, 02-लक्ष्मीनारायण मीणा नि. झागरिया एवं 03-एजाज उर्फ दिलजले निवासी खालवा के लेकर आये थे, जो मौके से पुलिस को देखकर भाग गये आरोपियों के विरुद्ध थाना खालवा मे अपराध कमांक 77/26 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया तथा धारा 49 बीएनएस का इजाफा किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य 03 आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर खालवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी के यहा दिनांक 15.03.2026 को पेश किया गया, जहां से सभी को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!