
नेशनल लोक अदालत में कुल 3644 प्रकरणों का निराकरण किया गया
—
खण्डवा//
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा तथा तहसील सिविल न्यायालय हरसूद एवं पुनासा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय खंडवा में ए०डी०आर० सेंटर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा में श्रीमती ममता जैन, के कर कमलों से दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत श्रीमान् उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पियूष भावे, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र पाथरीकर, जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा लोक अभियोजन अधिकारीगण तथा बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पैरालीगल वालेंन्टियर्स उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत हेतु कुल 21 खंडपीठों का गठन किया गया। जिनके द्वारा न्यायालयों में लंबित कुल 688 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर 96969007/- रू० राशि का अवार्ड पारित किया गया साथ ही प्रीलिटिगेशन स्तर पर 2956 प्रकरणों का निराकरण कर 139591665/- रू. राशी की वसूली कर पक्षकारो को लाभन्वित किया गया।












