
शिवाजी ओपन रोवर क्रू सरायपाली के रोवर्स ने लगाई टू ओवर नाइट कैम्प एवं दो रोवर का हुआ दीक्षा
त्रिलोक न्यूज़
संस्कार कार्यक्दवा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ महासमुन्द,स्थानीय संघ सरायपाली अन्तर्गत शिवाजी ओपन रोवर क्रू सरायपाली द्वारा एडवांस रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में शिशुपाल पर्वत की गोद में बसे ग्राम टेमरी के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में रोवर्स के लिए टू ओवर नाइट कैम्प एवं रोवर दीक्षा संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दो रोवर का परम्परा अनुसार दीक्षा संस्कार कराया गया।ध्वज समारोह के साथ ग्रुप फ्लैग को क्षैतिज रुप से रोवर बाएं हाथ से पकड़कर दाहिने हाथ से स्काउट साइन बनाकर सेवा धर्म अपनाने प्रतिज्ञा लिया जिन्हें सदस्यता बैज,शोल्डर स्ट्राइप्स,ग्रुप स्कार्फ और वॉगल,कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में उन्होंने बायां हाथ मिलाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाशचंद्र मांझी बीईओ एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त (स्काउट)के साथ स्थानीय संघ सचिव यशवन्त कुमार चौधरी,पूर्व सचिव हेमन्त चौधरी,स्काउटर अजय कुमार आर्य,योगेन्द्र प्रधान एवं अन्य सहयोगी ग्रामीणों की सक्रिय उपस्थिति रही।
दीक्षा संस्कार का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए इस अवसर पर बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा धर्म जीवन को एक नया आयाम देता है। दक्ष/कुशल रोवर्स का महत्व काफ़ी अधिक होता है क्योंकि वे विभिन्न कार्यों का सक्रियता के साथ उत्साह से नेतृत्व करते हैं, उन्होंने रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान एवं उपस्थित रोवर्स की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं दी।
स्थानीय संघ सचिव यशवन्त कुमार चौधरी ने रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान एवं उपस्थित रोवर्स को आवश्यक मागदर्शन करते हुए रोवरिंग के आवश्यक घटकों पर प्रकाश डाला और इस कैम्प की सराहना किया।
पूर्व सचिव हेमन्त चौधरी ने कहा कि सेवाकार्य में रोवर्स अग्रणी रहते हैं इसलिए सभी इनके प्रगति हेतु सहयोग देने प्रयत्नशील रहते हैं।
योगेन्द्र प्रधान ने कहा कि रोवर्स विश्वनीय होने के साथ राष्ट्र सेवा हेतु तत्पर रहते हैं इसलिए रोवर्स की अपनी एक अलग पहचान है। स्काउटर अजय कुमार आर्य ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले शिविरों को सफल बनाने में दक्ष रोवर्स की भुमिका महत्वपूर्ण होती है।
. प्रभारी प्राचार्य सरधाराम सिदार का पूर्ण सहयोग एवम् मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । ज्ञात हो कि प्रथम रात्रि कैम्प में सचिव यशवंत कुमार चौधरी, स्काउटर चक्रधर प्रसाद डडसेना एवं दयानंद चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक अनिरुद्ध पटेल ने अपनी उपस्थिति शिविरार्थियों के बीच देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय संघ सचिव यशवंत कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग/रोवरिंग अनुशासित ढंग से सेवा सहित जीवन जीने की कला सिखाता है। रोवर्स की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सेवाकार्य करने,दक्षता संवर्धन हेतु प्रेरित किया और शिविरार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडवांस कोर्स प्रशिक्षित रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान की इस प्रयास की सराहना किया। स्काउटर चक्रधर प्रसाद डडसेना ने कहा कि रोवर्स को आगे बढ़ाने पूरा सहयोग दिया जाएगा,टीम भावना का पूर्ण सम्मान किया जाएगा।
स्काउटर दयानंद चौधरी ने शिवाजी ओपन रोवर क्रू सरायपाली द्वारा किए जा रहे यूनिट स्तरीय गतिविधियों की तारीफ की।
सभी ने पीस आफ मैसेंजर के रुप में साइन बनाकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रोवर मनीष प्रधान, मनीष साहू, देवराज सिदार, डूलेश साहू ,विकास राणा, आयुष भोई, ओमप्रकाश भोई, पंकज प्रधान, शेखर मिश्रा ,यश महापात्र, टेकचंद यादव ,अनिकेत सिंह ,रुपेश पटेल ,भावेश सिंह ,राज बेहरा, किरण देहरी, अरुण पटेल ,ओमप्रकाश , खीरसागर प्रधान, नीतू राजपूत आदि की सहभागिता कैंप में है।
त्रिलोक न्यूज़ तिलक राम पटेल
विज्ञापन एवं समाचार के लिए मो. 6260433270 पर संपर्क करे
महासमुंद से ख़ास रिपोट देखे