ताज़ा ख़बरें

महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत आदिनाथ जयंती पर जैन छात्रावास परिवार द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति,

खास खबर

महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत आदिनाथ जयंती पर जैन छात्रावास परिवार द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति,

30 मार्च को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव,

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म जयंती से भगवान महावीर की जन्म जयंती तक आयोजित होंगे कार्यक्रम।

खंडवा ।। जियो और जीने दो का मानव जाति को संदेश देने वाले अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव 30 मार्च सोमवार को मनाया जाएगा, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती से 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती तक प्रतिदिन समाज के अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या भगवान वीर को पालना झुलाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिनाथ जयंती के दिन से प्रारंभ हो गए है।
गुरुवार 12 मार्च को रात्रि में जैन छात्रावास परिवार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान महावीर के सुमधुर भजनों से जैन छात्रावास परिसर भक्तिमय हो गया।
पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि जैन छात्रवास परिवार द्वारा विनती का बुलावा भजन संध्या जैन मंदिर परिसर मोघट रोड में आयोजित की गई, जिसमें समस्त महिला पुरुषों ने भगवान महावीर के भजन बाजे कुंडलपुर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे, महावीर तेरे ही नाम से हम पहचाने जाते हैं चलते हैं अहिंसा पद पर जैन वही कहलाते हैं, आओ झूले मेरे वीर आतम भवन में जैसे संगीतमय भजनों पर भक्ति की, एवं गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी,इस अवसर पर विजय सेठी,वीरेंद्र भटयांण,पंकज छाबड़ा,सुनील जैन,प्रेमांशु चौधरी,स्वर्ण जैन,अर्पित जैन,जिनेन्द्र जैन,रक्षा जैन, ऋतु जैन,शीतल जैन सहित अन्य महिला पुरुष उपस्थित थे।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ जयंती से प्रारंभ हुए भजनों का सिलसिला 30 मार्च महावीर जयंती पर्व तक रोजाना चलेगा ,जिसके तहत 18 मार्च बुधवार को लवकुश नगर परिवार द्वारा नवचंडी मंदिर के पास,19 मार्च गुरुवार आशादीप बहु मंडल द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा में,20 मार्च शुक्रवार को सेठी नगर महिला मंडल द्वारा जैन मंदिर परिसर सेठी नगर में,21 मार्च शनिवार को लक्ष्मी नगर ,संतोष नगर कालोनी परिवार द्वारा,22 मार्च रविवार को श्रीमती संगीता सुनील गोयल,अजंता मुकेश जैन,संगीता सनद जैन,नमिता प्रतीक जैन परिवार द्वारा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में,24 मार्च मंगलवार को जय जिनेन्द्र महिला मंडल द्वारा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में,25 मार्च बुधवार को नवकार महिला मंडल द्वारा नवकार मंदिर परिसर में,26 मार्च गुरुवार को पोरवाड़ जैन परिवार द्वारा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में एवं 27 मार्च शुक्रवार को माँ त्रिशला ग्रुप द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!