ताज़ा ख़बरें

*संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्रीय चुनोतियाँ का सामना कर सकता है-गौरव सोनी*

खास खबर

*संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्रीय चुनोतियाँ का सामना कर सकता है-गौरव सोनी*

*हिन्दू सम्मेलन भारतीय समाज में दे रहे हैं समरसता के भाव को मजबूती*

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष केवल इतिहास की उपलब्धियां नहीं है, बल्कि भविष्य की दिशा का संकल्प हैं*

खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आज वैकुंठ नगर बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन श्री निलकंठेश्वर हिन्दू सम्मेलन समिति, वैकुण्ठ नगर बस्ती द्वारा बाहेती कॉलोनी स्थित गायत्री माता मंदिर प्रांगण में किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के पूर्व जनजागरण हेतु रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, बस्ती के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ सुंदरकांड का पाठ किया गया,भूमिपूजन, कलश यात्रा और रैलियों के माध्यम से जन जागरुकता कार्य किये गए। रविवार के दिन हजारों की संख्या में पहुंचे हिंदू समाज के लोगों के बीच हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की भजन से हुई बच्चियों द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई, कार्यक्रम में भारत माता की पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान सम्मेलन स्थल पर आयोजित यज्ञ में सभी ने आहूतियां देते हुए हिंदू एकता और सुदृढ़ राष्ट्र के लिए कामनाएं कीं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता गौरव सोनी मौजूद रहे ,उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि “हिंदू समाज का संगठित रहना ही देश को बचा सकता है। हिंदू समाज का संगठन ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब हिंदू समाज जागृत और संगठित होगा, तभी भारत सुरक्षित, समृद्ध और विश्वगुरु बनेगा।आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो। सनातन संस्कृति की रक्षा, परिवार और समाज में संस्कारों का निर्माण तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही हिंदू समाज का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए आगे आने का आह्वान किया। हिंदू समाज जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो। सनातन संस्कृति की रक्षा, परिवार और समाज में संस्कारों का निर्माण तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही हिंदू समाज का दायित्व है। “वसुधैव कुटुंबकम्” के आदर्श पर चलकर भारत न केवल अपने समाज को सशक्त करेगा, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और सहयोग का संदेश देकर विश्वगुरु की भूमिका निभाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सामाजिक समरसता के भाव को लेकर नगर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं नगर में लगभग 25 बस्तियों में सम्मेलन आयोजित होंगे। हिंदू सम्मेलन घासपुरा बस्ती से प्रारंभ हुए हैं। रविवार को वैकुंठ नगर बस्ती में आयोजित मुख्य वक्ता गौरव सोनी के साथ ही संत समाज से पधारे महंत दुर्गानंदजी गिरी महाराज द्वारा हिंदुत्व पर, डॉक्टर शिवशंकर गुर्जर द्वारा पंच परिवर्तन और श्रीमती रूचि पाटिल द्वारा समाज निर्माण में मातृशक्ति के योगदान पर विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर भीमकुंड के महंत श्री दुर्गानंद जी गिरी महाराज, डॉक्टर शिव शंकर गुर्जर, डॉक्टर नीता जायसवाल, डॉ सतीश सराफ, डॉक्टर शुभम जायसवाल, सियाराम सैनी, मंगतराम गुप्ता, प्रथमेश भार्गव, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, सम्मेलन समिति सह संयोजक कन्हैया वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राम बावने ने किया इस अवसर पर बस्ती के सकल हिन्दू समाज के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।
जिसमें हिंदू समाज के 3000 अधिक लोगों ने भोजन किया
हिंदू सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक भागीदारी दिखाई दी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!