ताज़ा ख़बरें

*संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र*

खास खबर

*संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र*
आज दिनांक 14 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। यह शिविर माता चौक चौराहा (झोन क्रमांक 01), नगर निगम कार्यालय, पदमकुंड झीलोधान(झोन क्रमांक 04) तथा लाल चौकी मांगलिक भवन में आयोजित किए गए, जहां नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

माता चौक चौराहा में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रमोती बाई, किरण बाई एवं सुमन बाई को लाभ प्रदान किया गया। पेंशन योजना के अंतर्गत अब्दुल शेख को स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से शुभी झा, वामिक राठौर, वित्तविका सपना, विनीत पंचोली, तनु श्री एवं अर्चना गोविंद उपस्थित रहे।

इसी प्रकार लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव , सहायक आयुक्त, जोन प्रभारी अधिकारी, वार्ड दरोगा, अनिल पूरी, इमराम खान, रामनगर वार्ड से पार्षद डिम्पल चौरसिया, संत विनोबा भावे वार्ड से रोशनी गोलकर, मीना ओमप्रकाश सिलावट, अंबेडकर वार्ड, शिक्षा विभाग से एस.एन. कॉलेज के नवीन दिलावरे तथा जिला अस्पताल से हेल्थ चेकअप टीम उपस्थित रही।

इसी प्रकार शहर के अन्य क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जोन क्रमांक 01 में अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में तथा आयुक्त श्रीमती प्रियंका रजावत की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

शिविरों के दौरान प्राप्त एवं वितरित आवेदनों का विवरण इस प्रकार है—
• जोन कार्यालय क्रमांक 01 – कुल 2717 स्वीकृत आवेदन, वितरण 160
• पदमकुंड झीलोधान (झोन 04) – कुल 1397 स्वीकृत आवेदन, वितरण 40
• लाल चौकी मांगलिक भवन – कुल 1103 स्वीकृत आवेदन, वितरण 110
• माता चौक चौराहा – कुल 1298 स्वीकृत आवेदन, वितरण 98

नगर निगम द्वारा संचालित इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!