ताज़ा ख़बरें

*सिंधी दिवस पर पदम नगर में भी विशिष्ट धार्मिक आयोजन*

खास खबर

*सिंधी दिवस पर पदम नगर में भी विशिष्ट धार्मिक आयोजन*

खंडवा।सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल साईं के अवतरण दिवस पर समस्त सिंधी समाज में हर्ष चरम पर है।समस्त धार्मिक सामाजिक संगठन अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, विशेष विद्युत साज सज्जा की जा रही है,वहीं समाजजन चेट्रीचंद्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
समाजसेवी कमल नागपाल ने बताया कि इसी तारतम्य में खंडवा की सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर सहित पदम नगर के श्री झूलेलाल मंदिर में भी अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।श्री झूलेलाल मंदिर समिति पदम नगर के अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी ने बताया कि 20 मार्च शुक्रवार सुबह 8 बजे श्री झूलेलाल साईं की महाआरती होगी।साथ ही भजन, कीर्तन मंदिर परिसर में होंगे।सुबह 9 बजे विशाल वाहन रैली निकलेगी जो पदम नगर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से घूमकर पुनः मंदिर पर समाप्त होगी।अपरान्ह 4 बजे श्री बहराणा साहब की पूजा होगी।शाम 6 बजे लाल साईं के बहराणा साहब की शोभायात्रा श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होगी। पदमनगर के मुख्य मार्गों से घूमकर पदमनगर के कुएं पर विसर्जन/समापन होगा।रात्रि 9 बजे से लाल साईं का अटूट लंगर(आम भंडारा) होगा।श्री पूज्य सिंधी पंचायत पदम नगर अध्यक्ष जयकिशन तीर्थानी,श्री झूलेलाल मंदिर समिति अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,पार्षद श्रीमती मालादेवी खटवानी सहित पंचायत के समस्त पदाधिकारियों और मंदिर समिति के समस्त सदस्यों ने धर्मप्रेमी जनता से आयोजन सफल बनाने की अपील करते हुए सिंधी हिन्दू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!