
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का आयोजन
दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर आज से गांधी भवन में
कांग्रेस का इतिहास तथा वर्तमान राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर किया जाएगा विचार-विमर्श
खंडवा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन आज 15 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे से 16 मार्च सोमवार दोपहर 12 बजे तक गांधी भवन, खंडवा में सम्पन्न होगा।जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार कैथवास ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सुराज/स्वराज की कल्पना, कांग्रेस का इतिहास तथा वर्तमान राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ वक्ता और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि यह 2 दिवसीय नेतृत्व निर्माण कार्यक्रम है जिसमें हम कांग्रेस का इतिहास, विचार (भारत के लिए संघर्ष), संविधान, राष्ट्र निर्माण व पंचायती राज पर चर्चा करने के साथ साथ वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता का कार्य व कार्यक्षेत्र क्या हो, इस पर गहन चिन्तन किया जायेगा। 16 मार्च 2026 दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे गांधी भवन से प्रभात फेरी संत रैदास वार्ड तक निकाली जाएगी। संत रैदास वार्ड में श्रमदान करके स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रभारी श्रीमती विधेश्वरी सिंह , प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोना कौरव, प्रदेश सह संयोजक राहुल परमार, मार्गदर्शक हेमंत टाले, जिला प्रभारी मोहन साईं , अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उत्तमपाल सिंह एवं अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी प्रतिभा रघुवंशी शामिल रहेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया है।












