ताज़ा ख़बरें

ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन।

खास खबर

ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन।

खंडवा। हमारे जिले में सभी विधाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यह प्रतिभाएं अपनी-अपनी विद्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का परिचय देते हुए खंडवा का नाम रोशन कर रही है। खेल के क्षेत्र में भी हमारा जिला लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जहां कुश्ती के क्षेत्र में खंडवा की प्रतिभाओं ने देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खंडवा का नाम रोशन किया है उसी के अनुरूप ताईक्वांडो में भी खंडवा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहे हैं। निमाड़ ताइक्वांडो क्लब की छात्रा खदीजा खान का चयन ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
खदीजा खान के चयन पर निमाड़ ताइक्वांडो क्लब सहित खेल जगत में हर्ष का माहौल है। क्लब के संचालक मुगीस खान, सीएच ग्रुप के शुभम जैन, नागेश वालंजकर, समाजसेवी सुनील जैन, डॉ. गुर्जर, डॉ. अत्रीवाल, सीनियर कोच राजेंद्र राजपूत, मोहम्मद ज़ैद, शैलेंद्र वर्मा, विकास मोहे, हिमांशु राठवे, एसएसटी क्लब के कोच फ़ेज़ान खान, निमाड़ ताइक्वांडो क्लब पंधाना के हिमांशु प्रजापति तथा कोच सागर सोलंकी ने खदीजा खान को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!