ताज़ा ख़बरें

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित, 32 प्रतिभागियों को दिए प्रमाण पत्र।

खास खबर

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित, 32 प्रतिभागियों को दिए प्रमाण पत्र।

प्रत्येक ग्रामवासी की अपने गांव के विकास के प्रति जिम्मेदारी होना चाहिए, ,,जगदीश पटेल,,

खंडवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन जसवाड़ी में एकदिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान) आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सेक्टर खंडवा की 5 प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेडियाव गांव की सरपंच मीरा आनंद ने समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में सामुदायिक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर गांव के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने गांव के विकास के प्रति जिम्मेदारी होती है। वहीं विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने परिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में नवांकुर समिति निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसाइटी खंडवा से रोशनी झा ने आदर्श गांव की परिकल्पना पर जानकारी दी। सेक्टर खंडवा के मेंटर राहुल राठवे ने नवांकुर सखियों और प्रस्फुटन समितियों को एनजीओ के गठन, प्रबंधन प्रक्रिया तथा दस्तावेजीकरण के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी 32 प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!