
जलती फ़सलें, उड़ते धुएँ में किसान की उम्मीद भी राख होती दिखती है…
खण्डवा// मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम केहलारी, व रणगांव में गेहूँ की खड़ी फसल में बिजली विभाग की लगातार लापरवाही,साट सर्किट से आग लगने पर किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में जलकर राख हो गई। यह केवल फसल नहीं जली, बल्कि परिवारों की उम्मीदें और सपने भी राख हो गए।
आज किसान परिवारजनों के साथ आग लगने के कारण बर्बाद हुई फसलों का एवं खेतो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर चर्चा की एवं स्थिति से अवगत कराया एवं तत्काल इस विषय पर संज्ञान लेते हुए निराकरण की मांग की!
साथ ही किसान परिवारों को तत्काल मुआवजा एवं नुकसानी की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता की मांग की!!
मैं आज पुनः (MPEB), जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ji से मांग करता हूँ इस विषय में तुरंत संज्ञान लें और किसानों को राहत व सुरक्षा सुनिश्चित करें।
किसान बचेगा, तभी खेत बचेगा और देश का अन्न भंडार भी सुरक्षित रहेगा।


उत्तमपाल सिंह पुरनी
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा











