
पहली बार रात्रि कालीन महापौर ट्रॉफी का आयोजन जीमखाना क्रिकेट मैदान पर हो रहा है।
प्रतियोगिता में विजेता को 51हजार उपविजेता को ₹21000 ट्रॉफी के साथ प्रदान किए जाएंगे।
खंडवा। देश ही नहीं पूरे विश्व में क्रिकेट का जादू चल रहा है। रंग पंचमी के दिन भारत ने विश्व कप क्रिकेट के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की उन पलों की याद बनी रहे इस हेतु उस मुकाबले के बाद खंडवा के जिम खाना क्रिकेट मैदान पर पहली बार रात्रि कालीन महापौर ट्रॉफी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आयोजक विक्की बावरे पार्षद एमआईसी सदस्य जवाहर गंज समिति के द्वारा 11 मार्च से प्रारंभ हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर क्रिकेट प्रतियोगिता 18 मार्च तक चलेगी, 18 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा, लेदर बॉल नाईट टूर्नामेंट मे प्रथम पुरस्कार 51000 द्वितीय पुरस्कार 21000 राशि का रखा गया है। महापौर ट्राफी के आयोजक विक्की बांवरे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीम में भाग लेंगी। शुभारंभ मैच साइन क्रिकेट क्लब और महाकाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें साइन क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच श्री कृष्णा क्रिकेट क्लब और के के आर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ श्री कृष्णा टीम ने जीत दर्ज की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को रात्रि 7:00 बजे जिम खाना क्रिकेट मैदान पर पहला मैच सुपर किंग और खंडवा गोल्ड के बीच आयोजित हुआ जिसमें सुपर किंग ने जीत दर्ज की। सुनील जैन ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता मे शुक्रवार को रात्रि कालीन पहला मैच जिमखाना क्रिकेट क्लब और तिरुपति वाला यह क्लब के बीच प्रारंभ हुआ। महापौर ट्राफी मे मुख्य अतिथि महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, राजेश यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, सोमनाथ काले, तपन डोंगरे, प्रियांशु चौरे, सागर आरतानी, निलेश निदाने, प्रवीण पांडे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहै। अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता संयोजक विक्की बावरे द्वारा किया गया।











