ताज़ा ख़बरें

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कुशाभाउ ठाकरे मंडल में आज से प्रारंभ।

खास खबर

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कुशाभाउ ठाकरे मंडल में आज से प्रारंभ।

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया निरीक्षण।

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे निमाड संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा।

खंडवा। प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी की निरंतर सफलता, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर निरंतर सत्ता में बने रहना, हमारे प्रशिक्षण और कार्य पद्धतियों का परिणाम है। यदि हम सही तरीके से प्रशिक्षित नहीं होते, तो इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाते। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने 15 और 16 मार्च को आयोजित कुशाभाउ ठाकरे मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं से कही। श्री तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सक्रियता के साथ शामिल होने का अनुरोध किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसे अपनी विशिष्ट विचारधारा और कार्यपद्धति के लिए जाना जाता है।कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और अभ्यास के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता और प्रस्तुति क्षमता में सुधार लाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण सिर्फ एक अवसर नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश के साथ प्रदेश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रारंभ हो चुके हैं। प्रदेश एवं संभाग स्तर के प्रशिक्षण के पश्चात अब जिला एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहे हैं। 15 एवं16 मार्च को कुशाभाउ ठाकरे मंडल का प्रशिक्षण वर्ग नवचंडी माता मांगलिक परिसर में आयोजित होगा। एक दिन पूर्व शनिवार को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण वर्ग में निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, विधायक कंचन मुकेश तनवे राजपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, दीप सिंह झाला, भारत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!