थाणेमहाराष्ट्र

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर का डबल अटैक, दिल्ली में भी ठिठुरन वाली ठंड; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण कई मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव जारी है। दिल्ली में जहां दिन में तेज धूप देखने को मिलता है वहीं शाम ढलते-ढलते सर्द हवाओं का प्रकोप शुरू हो जाता है।मौसम विभाग के अनुसारआने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी शीत लहर की भविष्यवाणी की गई है।

आपका साथी
HINDI NEWS
NATIONAL

Weather Update: Delhi NCR का रात का Temperature सुन लेंगे तो हैरान रह जाएंगे | Delhi Cold | Snowfall
NOW PLAYING

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
HIGHLIGHTS
पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे और बर्फीली हवाओं की मार
सर्द हवाओं की चपेट में दिल्ली-NCRकैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बाद में 45 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा में बदल जाएंगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और सात डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान जहां छह-सात डिग्री ही बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और वह 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: बदलते मौसम ने उलझन में डाला, सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही तो धूप से मिली राहत; IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 12 और 13 फरवरी को बिहार के 10 से अधिक जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, फरवरी में कब तक पड़ेगी ठंड? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन
पिछले कई दिनों से उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहे थे। उत्तर प्रदेश में बारिश के दौर के बाद अब ठंडी हवाओं का दौर जारी है। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी। इससे रात में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम को गलन रहेगी।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ा दी है गलन, धूप भी हुई बेअसर; जानिए मौसम का हाल

हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी
हिमाचल के ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात का दौर जारी है। बीती रात सांगला, गोंदला और कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई। हिमाचल के कई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ये चेतावनी ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन जिलों के लिए है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: पांच जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट, 13 तक साफ रहेगा मौसम; बर्फबारी से 336 सड़कें बंद

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा के तटीय इलाकों में 1 या 2 स्थानों पर भी हल्की बारिश संभव है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!