
किसानों के समर्थन में गुरुवार को 11.30 बजें कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय पर होगा जंगी प्रदर्शन
जिले एवं शहर से हजारों की संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में होंगे शामिल
खंडवा/
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं सरकार की किसान विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस गुरुवार सड़क पर उतरकर उनकी समस्याओं के लिए आंदोलन करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण/शहर द्वारा एक साथ जिला कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार जिले में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 9 अप्रेल प्रातः 11:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 11 बजे जिले के कार्यकर्ता टैगोर पार्क स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर वहा से पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट पहुचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह ने बताया कि जिले के समस्त किसान,पूर्व प्रत्याशी,जिला पदाधिकारी,मंडलम,ब्लाक, सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,सदस्य सहित ज़िला कांग्रेस प्रभारी एवं हरदा विधायक आर के दोगने,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह सहित जिले एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि शहर कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता सहित समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 11 बजे गांधी भवन में एकत्रित होंगे, जहां से वाहन रैली के रूप में रवाना होकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से जिले एवं शहर के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वहा से पैदल कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर कूच करेंगे और किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलन के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उत्तमपाल सिंह एवं प्रतिभा रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसानों के हक की आवाज बुलंद करने की अपील की है।











