
*अकोला तिरुपति साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा तक हो विस्तार*
*जनमंच ने उक्त मांग के लिए रेल मंत्री को किए मेल*
खंडवा की सामाजिक संस्था जनमंच के सदस्यों ने
मंगलवार को प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को मेल कर अकोला तिरुपति साप्ताहिक ट्रेन का विस्तार कर खंडवा या इटारसी तक चलाने की मांग की है।ट्रेन संख्या 07605/ 07606 तिरुपति अकोला पूर्व में साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलाई जा रही थी।इस रेलगाड़ी को जबरदस्त समर्थन मिलता देख रेलवे ने अब इस रेलगाड़ी का विशेष दर्जा हटाकर स्थाई कर दिया है।अकोला तिरुपति रेल गाड़ी अब संख्या 17429/ 17430 नंबर से चलेगी तिरुपति से अकोला के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी अकोला में आने के बाद 20 घंटे खड़ी रहती है।इस रेलगाड़ी को एक्सटेंशन देकर खंडवा या इटारसी तक चलाई जा सकती है।जिससे खंडवा इटारसी बुरहानपुर मलकापुर आदि के लाखों यात्रियों को हैदराबाद तिरुपति बालाजी के लिए सीधी गाड़ी की सुविधा मिल सकेगी।जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल, कमल नागपाल,सुनील जैन, राजेंद्र घीया,गणेश कानडे,निखिल शाह और पावन माहेश्वरी आदि ने मेल ओर ट्वीट कर उक्त मांग की है।जनमंच सदस्यों ने कहा कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खंडवा आगमन पर उन्हें भी रेल्वे की मांगो के मांग पत्र सौंपेंगे।











