ताज़ा ख़बरें

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने एचपीवी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया

खास ख़बर

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने एचपीवी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान तहत इन दिनों 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाये जा रहे है। बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने संजीवनी क्लिनिक रामेश्वर पहुंचकर एचपीवी टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और टीका लगवा रही किशोरियों से चर्चा कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीकाकाण केन्द्र पर एक किशोरी बालिका को एचपीवी का टीका भी लगाया। डॉ गौड़ा ने इस अवसर पर सभी पालको से अपील की कि अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी का टीका जरुर लगवायें। इस दौरान डॉ. गौड़ा ने संजीवनी क्लिनिक में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चिकित्सको व स्टॉफ से जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रश्मि कौशल, एचपीवी नोडल अधिकारी डॉ योगेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!