
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुल 29 नग अवैध धारदार तलवारों के साथ हरियाणा राज्य के एक युवक को किया गिरफ्तार
खंडवा, 08 अप्रैल 2026
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगौन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के परिपालन में उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य मुखबीर तंत्र को सक्रीय कर अवैध हथियारों पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए । इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली खण्डवा की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियारों 29 नगर तलवारें के सबंध में कार्यवाही की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 07 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य को विश्वसनीय मूखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सरदार नीले रंग के कपडे, जो सरदारो वाला ड्रेस पहने बमनगांव रोड पांच पुलिया के पास रेल्वे आउटर खण्डवा के पास कई सारी तलवारे बोरे मे लिये लोगों को बेचने की फिराक मे घुम रहा है उक्त आरोपी को पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी करके पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 1 गली नं. 1 फतेहपुर उंडरी थाना उंडरी जिला कैथल हरियाणा का होना बताया जिससे उसके पास टंगे सफेद बोरे को चेक करते लोहे की 29 धारदार तलवारें निकली जिससे उसके संबंध में वैध दस्तावेज पूछने पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया उक्त अवैध तलवारों को रखने में अपराध धारा 25 (1-बी) (बी.) आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, उम्र 30 साल, नि. फतेहपुर कैथल हरियाणा को तलवारे जप्त की गई और गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना सिटी कोतवाली खंडवा में अपराध क्र. 197/26, धारा 25 (1-बी) (बी.) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी से पुछताछ करते पुर्व में भी खंडवा शहर आना बताया गया जिससे पुछताछ की जा रही है। शहर में तलवारें क्रय करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी- प्रदीप पिता लक्ष्मण दास उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 1 गली नं. 1 फतेहपुर उंडरी थाना उंडरी जिला कैथल हरियाणा|
जप्त मशरुका – 29 नग धारदार तलवारें|
पूर्व का अपराधिक रिकार्ड थाना ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन:- अपराध क्र. 75/2025, धारा 115(2)126(2),351 (2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया है।











