ताज़ा ख़बरें

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ब्रह्मपुरी घाट की साफ सफाई की —

खास खबर

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ब्रह्मपुरी घाट की साफ सफाई की

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गत दिवस ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित कर घाट की साफ सफाई की। इस कार्यक्रम का संचालन विकासखंड पुनासा के समन्वयक श्री मोहन जाट ने किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ सफाई में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि इस दौरान जल चौपाल भी आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं नर्मदा नदी की स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इस स्वच्छता अभियान में नवांकुर संस्था से महावीर मुकाती, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से कुंवर सिंह, तथा परामर्शदाता सचिन मंसारे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

आबूद में “जल चौपाल” सम्पन्न
इसके अलावा ग्राम आबूद में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा “जल चौपाल” आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। आबूद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता जितेंद्र कोचले ने ग्रामीणों से संवाद कर बताया कि जल स्रोतों का पुनर्जीवन एवं संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रेमलाल पटेल, ग्राम सरपंच मूलचंद नागराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!