ताज़ा ख़बरें

10 से 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

खास खबर

10 से 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

खण्डवा//भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 10 से 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों पर 10 से 14 अप्रैल के बीच हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, विचारों, लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। विकासखंड स्तरीय सम्मेलन में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि अम्बेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!