ताज़ा ख़बरें

गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत विधायक कंचन मुकेश तनवे का जनसंपर्क, सायकल वितरण के साथ नए सत्र का शुभारंभ

खास खबर

‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत विधायक कंचन मुकेश तनवे का जनसंपर्क, सायकल वितरण के साथ नए सत्र का शुभारंभ

खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मंगलवार को ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत रामेश्वर वार्ड, ग्राम ललवाड़ा, ग्राम अटूट विजय, ग्राम भकराड़ा एवं ग्राम पिपल्या तहार में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के साथ ही विधायक तनवे ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सायकल वितरण किया तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी एवं लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं, साथ ही निःशुल्क स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, मुकेश पाल, दुर्गेश शर्मा, दीपक राठौड़, रमाकांत बडगुर्जर, राहुल मंदवाल, रोहित सोलंकी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!