जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 08 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई
कार्यवाही जिले मे 33 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 08 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 07.04.2026 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 54 जमानती वारंट एवं 90 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले में दिनांक 07.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मोघट रोड़ के आरोपी कमलेश पिता किशोर गोहर उम्र 32 साल निवासी गाधी नगर खंडवा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1000/- रूपये की जप्त की गई| थाना छैगावमाखन के आरोपी महेश पिता धनसिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी ग्राम सोनूद थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 17 क्वार्टर कीमती 2040/-रूपये की जप्त की गई, आरोपी राहुल पिता गेंदालाल राजपूत उम्र 27 साल निवासीगुलई थाना खालवा हाल मुकाम महाकाल ढाबा ग्राम छोटी छैगाव थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 18 क्वार्टर कीमती 2160/- रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी मुकेश पिता भाईराम उम्र 27 साल निवासी ग्राम सुरगांवजोशी थाना छैगावमाखन के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 15 क्वार्टर कीमती 1800/- रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी अनिल पिता मंगलसिंह यादव जाति यदुवंशी उम्र 40 साल निवासी ग्राम तोरनिया के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 40 क्वार्टर कीमती 2800/- रुपए की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी राजु पिता तिरथ उईके जाति गौड उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम धावडी के कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल कीमती 4010/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.04.2026 को थाना नर्मदानगर के आरोपी देवराम पिता गुलाब जाति कोरकू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम दामखेडा कलां एवं सुरेश पिता फूलचन्द जायसवाल निवासी ग्राम दामखेडा कलां के कब्जे से एक लीड पेन, सट्टा अंक लिखी पर्चिया व नगदी 2270/-रु जप्त किये गये एवं उसके द्वारा खाईवाल सुरेश जायसवाल को सट्टा अंक पर्ची उतारना बताया। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 12600/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 07.04.2026 को 33 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 19 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों में 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 13 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।










