
किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को 11.30 बजें कलेक्टर कार्यालय में जंगी प्रदर्शन, कांग्रेस ने गांधी भवन में बनाई रणनीति,पदाधिकारियों को दी गई जवाबदारी
खंडवा/
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 अप्रैल को जिला कलेक्टर कार्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ ग्रामीण द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में खंडवा में भी किसानों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में मंगलवार को गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।बैठक में तय किया गया कि 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को खंडवा जिले के पीड़ित किसान ,कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रातः 11:30 बजे टैगोर पार्क सिविल लाइंस पर एकत्रित होकर वहा से रैली के माध्यम से जिला क्लेक्टर कार्यालय पहुचेंगे एवं किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में जिला (शहर) कार्यकारिणी, वर्तमान पार्षद,पार्षद प्रत्याशी,ब्लॉक ,मंडलम स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिला(शहर) कार्यकारिणी,मंडलम एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात प्रथम बैठक कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में हुई, बैठक में सभी नवीन जिला कार्यकारिणी,पदाधिकारीयों,ब्लाक,मंडलम अध्यक्षों से प्रतिभा रघुवंशी ने परिचय भी प्राप्त किया।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वहीद बब्बा के आकस्मिक निधन पर समस्त कांग्रेसजन ने शोक व्यक्त करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन निर्णायक होगा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए इसकी सबकी जिम्मेदारी है।प्रतिभा रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे गाँव गाँव जाकर एवं शहरवासियों ,किसानों को इस आंदोलन से जोड़ें, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त ग्रामीण एवं शहर के किसानों ,कांग्रेसजनों एवं आमजन से उक्त प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,संगठन महासचिव विकास व्यास,ब्लाक अध्यक्ष विशाल जैन,मनोज मंडलोई,अविनाश शुक्ला, आलोक सिंह रावत,नूरजहाँ बेगम,कोषाध्यक्ष राशिद बाठिया,यशवंत सिलावट,गुरप्रीत सिंह होरा,वीरेंद्र गौतम,विनीत सकरगाए,सुरेश गुरबानी,मनोज सोनी,धनाजी जाधव, अशोक मालवीय,इस्माइल लोहार,धीरज सेन,शफीक सिद्दीकी,वीरेंद्र गौतम,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने किया।











