ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने खालवा विकासखण्ड के ग्रामों का दौरा किया —

खास खबर


खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को खालवा विकासखण्ड के ग्राम रोशनी, मुहालखारी और अंबाड़ा का दौरा कर गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत रोशनी में स्थित गौशाला परिसर का भ्रमण कर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने रोशनी की गौशाला परिसर में पहाड़ी पर ऊपर बन रहे बगीचे को भी देखा। उन्होंने गौशाला में संचालित मत्स्य पालन केन्द्र का भी निरीक्षण किया और मत्स्य पालन के लिए चयनित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें मछली पालन एवं पशुपालन जैसी गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!