ताज़ा ख़बरें

9 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी—किसानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, छोटे किसानों को प्राथमिकता।

खास खबर

9 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी—किसानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, छोटे किसानों को प्राथमिकता।

प्रशासन द्वारा निर्धारित केंद्रो पर होगी गेहूं की खरीदी।

खंडवा। प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन का निर्णय लिया प्रदेश में 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी (तुलाई) का कार्य शुरू किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किसानों के खेत में लिए गए निर्णय के पहले चरण में इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभागों में खरीदी प्रारंभ होगी, जबकि शेष संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। पूरे प्रदेश में करीब 4 हजार उपार्जन केंद्र संचालित किए जाएंगे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि हमारी सरकार किसानो की सरकार है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि सरकार की मंशा के अनुसार छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुनील जैन ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुरूप खंडवा जिले में भी 9 अप्रैल गुरुवार से कई केंद्रो पर खरीदी की जाएगी। यदि किसानों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है, तो शासन, प्रशासन और संगठन मिलकर उनकी मदद करेंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह निर्णय किसान हितेषी निर्णय है। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 9 अप्रैल को उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर किसानों का स्वागत-सत्कार करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!