ताज़ा ख़बरें

कृषि निर्यात जागरूकता” विषय पर सेमिनार संपन्न —

खास खबर

“कृषि निर्यात जागरूकता” विषय पर सेमिनार संपन्न

खण्डवा//पं.भगवंतराव मण्डलोई कृषि महाविद्यालय में मंगलवार को “कृषि निर्यात जागरूकता” विषय पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुंबई के निर्यातक श्री जलज मोहन पिंगले, नासिक के श्री सुनील आर. पाटिल एवं भाग्यश्री पाटिल ने अपने संबोधन में निर्यात के अवसर, वेयरहाउसिंग, निर्यात हेतु छंटाई एवं पैकेजिंग तथा “विदेशी खरीददार कैसे खोजें” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सेमिनार कार्यशाला में किसानों के अलावा खाद्य उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय के डीन श्री डी के वाणी और उपसंचालक उद्यानिकी विभाग श्री अजय चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के निर्यातक श्री चंद्रशेखर जाधव ने यूएई से वर्चुअली जुड़कर वेयर हाउसिंग और दुबई में निर्यात के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!