ताज़ा ख़बरें

एकलव्य स्कूल रोशनी में नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रतियोगिता सम्पन्न

खास खबर

एकलव्य स्कूल रोशनी में नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा//राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के निर्देशानुसार खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सोमवार को प्रथम नेशनल यूथ पार्लियामेंट की वेस्ट जोन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकलव्य विद्यालय रोशनी की प्राचार्या सुश्री सचि चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय थांदला जिला झाबुआ, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंडीया, जिला झाबुआ, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता के निर्णायकों में बुरहानपुर के पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति भोपाल की काउंसलर सुश्री मृदुला त्रिपाठी एवं प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचोली, जिला बैतूल श्री जंगबहादुर शामिल थे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी जिला खंडवा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!