ताज़ा ख़बरें

रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में दादाजी कॉलेज में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

खास खबर

खण्डवा// रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में स्थानीय श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन श्री दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रेडक्रॉस समिति के चैयरमेन अखिलेश गुप्ता ने स्वस्थ शरीर को सबसे बड़ा धन बताते हुए अपने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
रेडक्रॉस समिति के सचिव भानुभाई पटेल ने उपस्थित छात्र छात्राओं और प्रोफेसर से रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से नियमित अंतराल पर रक्तदान का आव्हान किया।
इस अवसर पर कॉलेज की कोर कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी गुरमितसिंग उबेजा ने रेड़क्रॉस समिति द्वारा मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ सपना अरझरे ने कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ की सेवा कार्यो के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एन एस एस इकाई द्वारा सेवा के कार्यो का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के अनिल बाहेती, रविंद्रसिंग ,हरेराम पांडेय, सनद श्रीमाली, डॉ आशीष पारे,राकेश पालीवाल, भावेश पटेल सहित ब्लड बैंक से डॉ कीर्ति रेड्डी, पूजा रायकवार, माधुरी पांडेय,आदित्य सराठे,रेणुका पटेल,महेंद्र पंवार का सहयोग रहा।
अंत मे आभार रेडक्रॉस समिति के वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!