ताज़ा ख़बरें

श्रीराम कथा के समापन दिवस पर पुलिस प्रशासन का सम्मान,

थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा ने नशा मुक्ति का दिया संदेश

श्रीराम कथा के समापन दिवस पर पुलिस प्रशासन का सम्मान,
थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा ने नशा मुक्ति का दिया संदेश

खंडवा, 08 अप्रैल 2026
दिनांक 08.04.2026 को श्री हरिहर चैतन्य सेवा धाम आश्रम, चैतन्य नगर पाटाखाली में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आश्रम समिति द्वारा बीते 5 दिनों से सतत सेवा दे रहे पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के आदेशानुसार थाना प्रभारी किल्लौद विजय वर्मा ने कथा सभा ग्रह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का समापन भक्ति और सकारात्मक संदेशों के साथ हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने समाजहित में ऐसे प्रयासों की सराहना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!