
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान।
खंडवा। रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में खंडवा बने स्वच्छता में नंबर वन को लेकर लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को भी संदेश दिया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निगम प्रशासन महापुरुष अमर यादव के मार्गदर्शन में नए-नए नवाचार करके स्वच्छता में खंडवा आगे बढ़े को लेकर कार्य कर रही है लेकिन हमारा शहर तभी स्वच्छ और सुंदर होगा तब आमजन की भूमिका भी इसमें सहयोगी के रूप में रहेगी। रेड क्रॉस सोसायटी सदस्यों द्वारा मंगलवार को स्थानीय किशोर कुमार मुक्तिधाम पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। रेड़क्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण संयोजक धर्मेंद्र जौहरी और एच आर पांडेय ने बताया कि नगर निगम की स्वच्छता दूत के साथ मिलकर,घाट और आसपास के परिसर की सफाई की गई, इसके पूर्व भी राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम ओर माता जी के विसर्जन के बाद गणगौर घाट की पूर्ण सफाई की गई ओर साथ ही सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सुनील जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में रेड़क्रॉस समिती के सचिव भानु भाई पटेल ने अपने आस पास के सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में निरंतर अपनी भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया । इस अवसर पर रेडक्रास समिति के अनिल बाहेती,आशीष पारे,योगेन्द्र उपाध्याय, मोहन लाड़,रविन्द्र माऊकर, रविन्द्र सिंह,भावेश पटेल,नरेंद्र कातोरे सहित अन्य सदस्य और नगर निगम के महेंद्र निदाने सहित स्वच्छता दूत उपस्थित रहे।
आभार रेडक्रॉस समिति के वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया।











