*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक नामदेव धर्मशाला में आयोजित हुई*
खण्डवा,,, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक नामदेव धर्मशाला में आयोजित हुई,सर्व प्रथम भारत माता ,श्री राम दरबार के चित्र पर मायार्पण कर बैठक आरंभ की गई।मंच पर विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पंड्या , जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद जी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा दीदी,विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे रहे। हाल ही में संपन्न राम उत्सव एवं हनुमान जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी आयोजन गतिविधियों की रूपरेखा पर गंभीरताओं से विचार विमर्श किया गया बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विभाग संगठन मंत्री वासुदेव जी पंड्या द्वारा सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठनात्मक मजबूती कार्यकर्ता समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की सफल योजना पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया।बैठक में उपस्थित अजय जी मालवीया तेजस पटेल, राकेश बजाज,विकाश सातले,रोहित चावरे समर्थ लाड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।











