
*श्री नमीनाथ जैन मंदिर की 21वी वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न*
खण्डवा//श्री नमीनाथ जैन श्वेताम्बर जैन मंदिर में 21वें वर्षगांठ सह ध्वजारोहण महोत्सव का भव्य आयोजन 7 एवं 8 अप्रैल को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया की मंगलवार, 7 अप्रैल को प्रातः 9:05 बजे बीस स्थानक महा पूजन का आयोजन संपन्न हुआ।

बुधवार, 8 अप्रैल को प्रातः 9 बजे ध्वजा का वरघोड़ा मंगलम निवास से घंटाघर होते हुए मंदिर पहुंचा। वरघोड़े में शामिल होकर दिगंबर जैन संत आदित्य सागर जी ने समाजजनों को आशीर्वचन दिया।इसके पश्चात सत्तर भेदी पूजन के साथ दोपहर 11:39 बजे विधिविधानपूर्वक मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के लाभार्थी मंगलम परिवार से नवीश ,अंकेश , आदित्य, अंकिता,नमिता और अधीरा बोथरा रहे। इस धार्मिक महोत्सव में विधि कारक के रूप में निखिल भाई हरिया मुंबई एवं संगीतकार भावेश भाई जैन नासिक ने अपनी सेवाएं दी।
श्री नमीनाथ जैन मंदिर की 21वी वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम और वरघोड़ा में जैन समाज के नवनीत बोथरा ,प्रमोद जैन ,प्रफुल्ल जैन ,सुभाष मेहता ,डॉक्टर नरेंद्र जैन ,विशाल बोथरा,वर्धमान स्थानकवासी संघ अध्यक्ष विकास बोथरा,अनिल डूंगरवाल,पीयूष चौरडिया विजय जैन, हितेंद्र बोथरा योगेश मेहता चंद्र कुमार सांड, प्रदीप मेहता,राजेंद्र घीया ,रोहित मेहता , शीतल चोरड़िया आदि उपस्थित रहे।











