ताज़ा ख़बरें

खुश रहे प्रसन्न रहे यही जीवन का उत्सव है सबको साथ लेकर चले मुस्कुराते रहे जीवन सफल होगा, ,,मुनि श्री आदित्य सागर,,

खास खबर

खुश रहे प्रसन्न रहे यही जीवन का उत्सव है सबको साथ लेकर चले मुस्कुराते रहे जीवन सफल होगा, ,,मुनि श्री आदित्य सागर,,

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुनि संघ की भव्य अगवानी विशाल शोभायात्रा।

खंडवा। जिसके जीवन में समस्या में समाधान है उसका जीवन सफल है, जीवन एक उत्सव है सिर्फ मुस्कुराते रहो जीवन उत्सव बन जाएगा, हमारा जीवन सिर्फ उत्सव है हम उसे दुख का कारण मान लेते हैं। खुश रहे,प्रसन्न रहे यही जीवन का उत्सव है सबको साथ लेकर चले, हर समय मुस्कुराते रहे हमारा जीवन सफल हो जाएगा यह उदगार खंडवा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव को संपन्न कराने आए देश के प्रसिद्ध जैन संत आदित्य सागर जी महाराज ने अपने प्रथम खंडवा मंगल आगमन पर अनाज मंडी में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रवचन में कहे। मुनि श्री ने कहा पंचकल्याणक महोत्सव सामाजिक समरसता सेवा की की एक मिशाल है पाषाण को परमात्मा बनाने के लिए 5 दिनों तक महोत्सव के माध्यम से क्रियाएं होती है और पाषाण की मूर्ति परमात्मा का रूप ले लेती हैं, हम सभी इसे देखने वाले भी इसके माध्यम से पुण्य प्राप्त करते हैं। मुनि श्री ने कहा कि आप जितना पॉजिटिव रहोगे सामने वाला नेगेटिव रहेगा। जो लोग उदास रहते हैं वह किसी ना किसी के दास रहते हैं,जिंदगी को उत्सव बनाने का पहला सूत्र खुश रहो मुस्कुराते रहो। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म के महामहोत्सव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को पूज्य मुनि श्री आदित्यसागरजी मुनिराज ससंघ के खंडवा आगमन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रातःकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो इंदौर रोड से प्रारंभ होकर मंडी प्रांगण स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुँची।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में साधर्मीजन सम्मिलित हुए। घोड़े, बाजे-ताशे, बग्घियों में सुसज्जित इंद्र-इंद्राणियों के साथ अनुशासित रूप से निकली यह यात्रा प्रातः 7 बजे नगर में प्रवेश की। जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मंच एवं बैनर लगाकर गुजराती, मराठी, पंजाबी, कश्मीरी, मारवाड़ी एवं दक्षिण भारतीय वेशभूषा में सजे धार्मिक मंडलों द्वारा मुनिसंघ की अगवानी की गई।

मार्ग में नवकार नगर एवं बजरंग चौक पर समवशरण रचना कर मुनिसंघ का पादप्रक्षालन किया गया। मुनिसंघ इंदौर रोड, नगर निगम, सराफा जैन मंदिर एवं घंटाघर होते हुए महावीर जिन मंदिर के दर्शन कर मंडी प्रांगण पहुँचा, जहाँ प्रवचन आयोजित हुआ। सुनील जैन ने बताया कि मुनि संघ के आगमन से ही समाज जनों के उत्साह के कारण ऐसा लगा जैसे पंचकल्याण पूरी तरह सफल हो गया। मुनिशंकर नगर प्रवेश पर खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुनि श्री की अगवानी कर श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने प्रवचन में पूज्य मुनिश्री ने पंचकल्याणक को विशुद्धि पर्व बताते हुए इसके माध्यम से आत्मकल्याण की प्रेरणा दी तथा समस्त जैन समाज को आयोजन की सफलता हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। महोत्सव के प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर मुनिराज के पादप्रक्षालन एवं शास्त्रभेंट का सौभाग्य जैन युवा मंच एवं नीरज बेनाडा प्रिया प्रदीप अजमेरा को प्राप्त हुआ। विधि नायक प्रीति पीयूष लुहाड़िया एवं मंडप उद्घाटनकर्ता सुलोचना विनोद सपना अंकित सारिका बड़जात्या बने। भारत स्वामी बनने का सौभाग्य सचिन सुभाष गदीया को प्राप्त हुआ, राजा सोम श्रेयांश के रूप में प्रथम आहार दात्ता राजकुमारी सुधांशु रूपांशु चौधरी परिवार रहे। मुनिसंघ की आहारचर्या कैलाश पहाड़िया, कासलीवाल परिवार एवं मनीष-योगेंद्र जैन परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुई। अनाज मंडी में प्रवचन के पूर्व मंगलाचरण एवं जैन विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई।
समिति के सुनील जैन पंकज सेठी ने बताया कि
आयोजन की श्रृंखला में आगामी गुरुवार को खंडेलवाल जैन समाज की बहन-बेटियों का समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को भी प्राप्त 8:30 बजे मुनि श्री के प्रवचन अनाज मंडी में होंगे। आयोजन समिति प्रमुख दिलीप पहाड़िया, सुनील जैन जैन गदिया, राजेंद्र छाबड़ा, पवन रावका, सुरेश लोहाडिया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पंकज छाबड़ा, अनूप बड़जात्या, पीयूष लुहाड़िया एवं भरत छाबड़ा ने समस्त समाजजनों से कार्यक्रमों में सहभागिता का आग्रह किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया “प्रसून” पंकज छाबड़ा द्वारा किया गया। आभार समाज के सचिव सुनील जेन ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!