ताज़ा ख़बरें

बस्ती चलो अभियान” के तहत जिला अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने रामेश्वर वार्ड में किया जनसंपर्क।

खास खबर

“बस्ती चलो अभियान” के तहत जिला अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने रामेश्वर वार्ड में किया जनसंपर्क।

खंडवा। नगर के रामेश्वर वार्ड क्रमांक 47 में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अंतर्गत “बस्ती चलो अभियान” के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। पार्टीजनो ने आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई, साथ ही इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री तोमर एवं सांसद श्री पाटिल ने कहा कि “बस्ती चलो अभियान” का उद्देश्य सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
स्थानीय नागरिकों ने भी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं रखीं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए। कार्यक्रम में जनता का उत्साह और समर्थन देखने को मिला, जिसे जनप्रतिनिधियों ने आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!