ताज़ा ख़बरें

21 पदाधिकारी के साथ भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, छै महिलाओं को भी स्थान दिया गया।

तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष सात मंत्री बनाए गए।

21 पदाधिकारी के साथ भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, छै महिलाओं को भी स्थान दिया गया।

तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष सात मंत्री बनाए गए।

खंडवा ।। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष राज्यपाल सिंह तोमर के साथ ही आठ जिला उपाध्यक्ष मे सुखदेव पटेल,प्रियांशु चौरे, नंदकिशोर (नंदन) करोड़ी, सत्येन्द्र सिंह चौहान,श्रीमती इंदु दुबे,श्याम सिंह मौर्य, सुधांशु जैन, तपन डोंगरे जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तीन जिला महामंत्री में संतोष सोनी, धर्मेन्द्र बजाज, सुरजपालसिंह सोलंकी नियुक्त हुए हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सात मंत्रियों में प्रशांत मिश्रा, प्रीतम डोडवा,श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल,श्रीमती अयोध्याबाई,श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती वर्षा भलराय,श्रीमती रोशनी गोलकर को मंत्री बनाया गया हे। गणेश गुरबाणी को फिर से जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत एवं सहायक कार्यालय मंत्री भरत पटेल को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को भी पदाधिकारी बनाया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!