
“पोरवाड़ सहायक फंड की मीटिंग हुई संपन्न” सहायतार्थ फण्ड बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा
खंडवा/ मनुष्य जीवन की सार्थकता मानव सेवा से ही सफल मानी जाती है। जीवन के मूल्यों का सही आकलन करना हो तो समाज सेवा अति उत्तम मार्ग है। संस्था के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी एवं अजय शाह ने बताया कि निमाड़ ,मालवा में जैन समाज की 92 वर्ष पुरानी पोरवाड़ सहायक फंड संस्था है ।जिसकी वार्षिक मीटिंग खरगोन जैन धर्मशाला में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती दिप्ती जैन एवं श्रीमती छाया जैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंतामण जैन खंडवा,विजय जैन एवं मंचासिन सदस्यों ने श्री जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । संस्था के सहयोगी पंकज जटाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने समाज के बच्चों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा में सहयोग करने हेतु फंड बढ़ाने की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है। जिसमें समाजजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। परंतु वर्तमान में शिक्षा चिकित्सा में लगने वाले खर्च की तुलना में आज भी हम पुर्ण नहीं कर पा रहे हैं। हमें संस्था में फंड बढ़ाने के लिए योजनाओं के अतिरिक्त नवाचार करना होगा।महामंत्री निशीथ जैन एवं देवेन्द्र सराफ ने फंड की वस्तु स्थिति से समाज जनों को अवगत कराया एवं समाज के आर्थिक रूप से जरुरतमंद प्रतिभावान बच्चों के आए हुए आवेदनों का विस्तृत रूप से समाज जनों से चर्चा की ।संस्था अध्यक्ष राजमल जैन ने बताया कि संस्था के माध्यम से समाज की जरूरतमंद बच्चों का चयन समाज जनों की सहमति से किया गया एवं विश्वास दिलाया कि हम किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज जटाले द्वारा किया गया एवं मीटिंग में आए समाजजनो का आभार प्रदर्शन सह मंत्री विपुल जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर , बड़वाह, बैडिया ,खरगोन , खंडवा महेश्वर ,बामंदी,कसरावद, इंदौर आदि स्थानों से समाजजन एकत्रित हुए एवं विगत वर्ष में हुई फंड वृद्धि के सभी ने भुरी भुरी प्रशंसा की।











