
स्वतंत्रता सप्ताह पर युवक कांग्रेस ने जिला अस्पताल में बांटे फल

मरीजों से मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, सेवा और सहयोग का दिया संदेश
आज महिला दिवस पर महिला कांग्रेस द्वारा वृद्धाश्रम में किया जाएगा फल वितरण
खंडवा/
स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष्य में युवक कांग्रेस खंडवा विधानसभा के तत्वावधान में शासकीय जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सागर पवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद भी किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह केवल देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। फल वितरण के माध्यम से सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। आज दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को महिला कांग्रेस द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर महिला दिवस मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष सागर पवार, जिला सेवादल अध्यक्ष अय्यूब लाला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन, अब्दुल कादिर, पार्षद शब्बीर कादरी, असलम गोरी, हेमलता पालीवाल, दिव्यांश ओझा, संदीप सोनी, नासिर खान, आनंद पटेल, गणेश सारवान, शारिक खान, अमन, वकील नीलकंठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सागर पवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेसजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।











