ताज़ा ख़बरें

अंडर-15 फुटबॉल में सेंट फ्रांसिस ने सोफिया को 3-0 से हराया।

खास खबर

अंडर-15 फुटबॉल में सेंट फ्रांसिस ने सोफिया को 3-0 से हराया।

स्व. वेदांत गुप्ता स्मृति फुटबॉल स्पर्धा का नीलकंठेश्वर कॉलेज मैदान पर आगाज; पहले मुकाबले में सेंट फ्रांसिस ने दिखाया शानदार खेल।

खंडवा। स्व. वेदांत गुप्ता स्मृति अंडर-15 फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन शनिवार को स्थानीय श्री नीलकंठेश्वर कॉलेज मैदान पर हुआ। मेहता स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित स्पर्धा के पहले मुकाबले में सेंट फ्रांसिस स्कूल ने सोफिया कॉन्वेंट स्कूल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैदान पर रोमांच बना रहा।

तीन गोल से दर्ज की जीत

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की पहले मुकाबले में सेंट फ्रांसिस की टीम शुरुआत से ही आक्रामक नजर आई। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ सोफिया कॉन्वेंट पर दबाव बनाए रखा। टीम ने तीन गोल दागे, जबकि सोफिया की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह सेंट फ्रांसिस ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

मेहता स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक राहुल मेहता के नेतृत्व में आयोजित स्पर्धा का उद्देश्य शहर की युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रतियोगिता का मंच उपलब्ध कराना है। मैच के कोच आदेश पाल रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाजी ग्रुप के अध्यक्ष, संस्थापक एवं समाजसेवी-उद्योगपति रितेश गोयल रहे। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि मुकेश तन्वे ने की। विशेष अतिथि जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविंद्र पाथरीकर रहे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद् किरण पचोले, सीमा माली, सुनील जैन, खेलप्रेमी सूरज रायकवार, आनंद सोहनी, राजू पवार, सुनील आर्य, महेंद्र गंगराड़े, त्रिलोक पटेल, सतपाल चावला सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे, उद्योगपति रजत राठौर व देवेंद्र राठौर तथा सोफिया कॉन्वेंट स्कूल के कोच ग्लैड स्टेन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजू पवार ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!