अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिबदायूँबरेली

सखानू विद्युत उपकेंद्र पर दबंगई कर्मचारियों से गाली गलौज और मारपीट

अलापुर थाना क्षेत्र के सखानूँ विद्युत उपकेन्द्र पर शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उपकेन्द्र में तोड़फोड़ की उपकेन्द्र पर सब स्टेशन ऑपरेटर नसीरुद्दीन और लाइनमैन प्रवेश ड्यूटी पर मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल पर आए और गाली-गलौज करते हुए दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने विद्युत उपकेन्द्र के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। कर्मचारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे।

सूचना मिलने पर अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस आरोपितों की तलाश में उनके गांव भी गई, लेकिन वे नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलने पर

अवर अभियंता (जेई) मनीष और एसडीओ विकास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद अलापुर थाने में नामजद तहरीर दी। विद्युत विभाग की ओर से नैथू उर्फ गोपाल पुत्र राम भरोसे, कबीर खां पुत्र रफलदार और नरेश पुत्र विजय पाल निवासी जखेली के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!