ताज़ा ख़बरें

निशानेबाज आराध्य शर्मा प्री नेशनल खेलेंगे।

खास खबर

निशानेबाज आराध्य शर्मा प्री नेशनल खेलेंगे।

खंडवा। स्टेट राइफल शूटिंग में मध्यप्रदेश परचम लहरा रहा है। 13वीं एमपी स्टेट और वेपंस गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता में खंडवा और हरदा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जबलपुर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। खंडवा वेपंस गन शूटिंग अकादमी से भी ट्रेनिंग ले रहे खिरकिया के आराध्य शर्मा ने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर पदक जीते। आराध्या शर्मा का चयन प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। फिलहाल वे खंडवा के पास स्थित सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी के विद्यार्थी हैं। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 550 से अधिक युवा निशानेबाज पहुंचे थे। खंडवा का शानदार प्रदर्शन देखकर बड़े शहरों के लोग भी दंग रह गए। एनआरएआई के वाइस प्रेसिडेंट सुल्तान सिंह एवं ट्रेजरार श्रीपाद बांगले विशेष रूप से उपस्थित थे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जबलपुर के बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आराध्य शर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। अतिथियों ने कहा कि इस खिलाड़ी को अब शार्प ट्रेनरों की ज्यादा जरूरत है।

अच्छा प्रदर्शन तो नेशनल खेलेंगे

सुनील जैन ने बताया कि जिन 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें चयनित निशानेबाजों को आगामी प्री नेशनल एवं नेशनल प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इसीलिए जबलपुर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जयवर्धन सिंह राठौड़ जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, वे भी महू मध्यप्रदेश से चयनित हुए थे।

आराध्य में दिखी प्रतिभा
आराध्य शर्मा की इस उपलब्धि पर खंडवा खेल जगत के अलावा केंद्रीय आदिम जाति कल्याण मंत्री डीडी उइके, मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, हरदा विधायक आर के दोगने, महापौर अमृता अमर यादव प्रवक्ता सुनील जैन तथा खंडवा स्पोर्ट्स अकादमी के पदाधिकारी व नारायण बाहेती, कमल नागपाल, प्रमोद जैन ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!