ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी जारी , ओंकारेश्वर में दुकान व गुमटी के ताले तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मश्रूका जब्त*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी जारी , ओंकारेश्वर में दुकान व गुमटी के ताले तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मश्रूका जब्त*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 18.07.2026 को थाना मान्धाता में गौमुख घाट पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर शटर उचका कर अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी. रिपोर्ट पर थाना मान्धाता पर तत्काल अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं पतारसी:
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पुनासा श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं साइबर सेल से तकनीकी मदद लेकर 03 संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मश्रूका (नगदी) जब्त कर उन्हें माननीय न्यायालय पुनासा पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
*बल्लू उर्फ बलराम पिता किशोर चंदेल (उम्र 26 वर्ष), नि. कैलाश खो, ओंकारेश्वर, जिला खण्डवा*
*टक्कू उर्फ रामप्रसाद पिता गोपाल मानकर (उम्र 19 वर्ष), नि. ग्राम नांदिया, थाना बड़वाह, जिला खरगोन*
*शंकर पिता रम्मू मानकर (उम्र 20 वर्ष), नि. ग्राम नांदिया, थाना बड़वाह, जिला खरगोन*
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. अनोख सिंह सिंदया, प्र.आर. 580 नरेन्द्र चंदेल, प्र.आर. 137 भगवान धनगर, प्र.आर. जितेन्द्र राठौर (साइबर सेल), आर. 239 अर्जुन चांदना, आर. 12 चंद्रवीर सिकरवार, आर. 21 रिकेश, आर. 471 पवन महाजन एवं आर. 852 अमित कुशवाह की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!