
रक्षाबंधन पर खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद
खण्डवा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर खण्डवा पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी अभिनव पहल की गई। पुलिस अधिकारी एवं जवान रोशनी क्षेत्र स्थित कन्या छात्रावास पहुंचे और वहां छात्राओं से आत्मीय एवं सार्थक संवाद किया।
इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, सुरक्षा एवं अन्य विषयों को लेकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना।
खण्डवा पुलिस ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और छात्राओं के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत करना रहा।
रक्षाबंधन के अवसर पर खण्डवा पुलिस की इस पहल को छात्राओं ने भी सराहा और पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।












