
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को देश-विदेश के लोगों के सामने रखा।
किशोर नगर के बुथ क्रमांक 317 पर खंडवा विधायक दीदी कंचन तनवे ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से करोड़ो देशवासियों से रूबरू होते हैं, और वर्तमान में चल रही देश की गतिविधियों के साथ देश के ऐतिहासिक पहलुओं पर भी वे अपनी बात रखते हैं, बड़ी संख्या में देशवासी इस कार्यक्रम को सुनते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 30 अगस्त रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम को खंडवा विधायक दीदी कंचन मुकेश तनवे ने किशोर नगर खंडवा के बुथ क्रमांक 317 पर बुथ प्रभारी आशीष अग्रवाल के निवास पर क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादाई विचारों और देश हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सुनकर नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होती है,मन की बात के 137 में संस्करण में पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को आसान और दिलचस्प तरीके से समझने के लिए www.bharatrajya.com वेबसाइट पर जाएं। इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने तैयार किया है, जिसकी मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि किस साल भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। विधायक कंचन तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी चर्चा की, प्रधानमंत्री ने देश में तेजी से चल रहे नशा मुक्ति अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुरी लत से बचाना और उन्हें सही दिशा देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।अन्य विषयो में सूर्यपथ, तिरंगा अभियान, देश की सांस्कृतिक धरोहर, और युवाओं की रचनात्मकता जैसे कई प्रेरणादायक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कंचन तंत्र के साथ नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, दुर्गेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, प्रीति वर्मा, तेजेंद्र बाथम, आशीष शर्मा, दीप सिंह झाला सहित क्षेत्रवासी एवं पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












