
*सद्भावना मंच ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों का किया सम्मान*
खंडवा।हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना मंच द्वारा शनिवार शाम मालीकुआ स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार कार्यक्रम के प्रारंभ में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी एम एम कुरैशी,राष्ट्रीय स्तर की पहलवान माधुरी पटेल,ताइक्वांडी कोच मनीष बौरासी,फहीम कुरैशी,मिस्टर एम पी और मिस्टर खंडवा रहे देवेंद्र जैन,खिलाड़ी चेतन गौहर,योगासन और मलखंभ की खिलाड़ी निमिषा धोत्रे सहित खंडवा के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, कोच,एवं खेल संगठन के अध्यक्ष का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थापक प्रमोद जैन ने मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद से वीडियो कॉल पर बात भी की और उन्हें सद्भावना मंच में आमंत्रित भी किया।उन्होंने उनके पिता की स्मृति पर चल रहे कार्यक्रम की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया, साथ ही दिल्ली से खंडवा आगमन पर मंच कार्यालय आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अद्भुत प्रतिभा,अनुशासन और समर्पण के बल पर भारतीय खेल जगत को विश्वभर में नई ऊंचाई प्रदान की। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का खंडवा से भी संबंध रहा है, इसलिए खंडवा के लिए उनकी जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,हॉकी खिलाड़ी एम एम कुरैशी,कैलाश शर्मा, कोच फहीम कुरैशी,कांतिलाल जैन,देवेंद्र जैन,सुरेंद्र गीते,योगेश गुजराती,एन के दवे,सुनील सोमानी,के बी मंसारे,कमल नागपाल,गणेश भावसार,रजत सोहनी,अनीता धोत्रे,निमिषा धोत्रे,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।











