*प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनो द्वारा पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन*
खंडवा//
रक्षाबंधन के पवन अवसर पर आज प्रजापति ब्रम्हकुमारी *”शक्ति दीदी एवं अन्य ब्रम्हकुमारी बहनों* द्वारा *”आप हमारी रक्षा करते हो, हमें आप पर गर्व है”* इस स्लोगन के साथ पुलिस लाइन में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री शिवमंगल सिंह, यातायात प्रभारी श्री देवेंद्र परिहार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












